अमृतांशी जोशी, भोपाल/राजगढ़। राजगढ के शासकीय सीएम राइज स्कूल में बच्चों को गायत्री मंत्र गाने से मना करने का मामला सामने आया है। ज़िले के ब्यावरा का इस मामले का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि लल्रलूराम डॉट काम नहीं करता है।
विजय संकल्प यात्रा से होगा बीजेपी का चुनावी शंखनादः गृहमंत्री अमित शाह ने आधी रात तक ली बैठक, कोर कमेटी के सदस्यों से की वन-टू-वन चर्चा
क्या है पूरा मामला
राजगढ ज़िले के ब्यावरा के शासकीय सीएम राइज स्कूल में विद्यार्थी राष्ट्रगान के बाद प्रार्थना में गायत्री मंत्र बोल रहे थे। तभी अचानक से प्राचार्य बच्चों पर भड़ उठे और मंत्र पढ़ने से उन्हें रोका। इसके साथ ही बच्चों से पूछा कि किसने उनसे कहा ये मंत्र पढ़ने को। वायरल वीडियो में बच्चे गायत्री मंत्र बोल रहे थे तभी स्कूल के प्राचार्य ने उन्हें डांटते हुए रोका और कहा तुमको किसने कहा कि यह मंत्र पढ़ो..! तभी वीडियो बना रहे एक शिक्षक के पास शिक्षिका आई और उनसे पूछती विडियो क्यों बना रहे है’। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल रहा है।
एमपी में विकास पर्व के 10 दिन पूरे: अब तक हो चुके 18 हजार 95 करोड़ 72 लाख के भूमि पूजन और लोकार्पण
स्कूल के प्राचार्य राणा ने बच्चों को डांटने के बाद वीडियो बना रहे शिक्षक को भी जमकर फटकार लगाई। वहीं वायरल वीडियो को लेकर प्रिंसिपल दुष्यंत राणा का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, स्कूल में पहले गायत्री मंत्र, महा मृत्युंजय मंत्र सभी बोले जाते थे। उन्होंने आगे कहा, इस साल मैंने एक बैठक लेकर इसपर रोक लगाने के लिए कहा था। प्रिंसिपल ने कहा कि, हम किसी भी धर्म की प्रार्थना को यहां प्रजेंट नहीं करते। यहां राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत कराना चाहिए।
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, एक हफ्ते बाद होगा सिस्टम एक्टिव, फिर शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
प्रिंसिपल ने आगे कहा, स्कूल के शिक्षक हरिश जांगड़े, हरिश सक्सेना, बजरंग जांगड़े और नूतन दुबे ने बच्चों को उकसाया है। वे लोग अपनी जिद के चलते सुन ही नहीं रहे हैं। मैं तो सरकार के नियम का पालन करता हूं। मैनें जिले के किसी भी स्कूल में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत के अलावा कुछ नहीं होते देखा। यह एक सरकारी स्कूल है, जो सुबह 10.30 से 4.30 बजे तक चलता है यहां पर सभी धर्मों के बच्चे पढ़ते हैं।
Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus